जमशेदपुर : महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस नेताओं की ओर से हल्लाबोल आंदोलन शुरू किया गया है। शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से करीब 2 घंटे तक डीसी ऑफिस मेन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जाम हटाने में सफल साबित नहीं हुए।

करीब डेढ़ घंटे तक कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष महतो के प्रयास सफल नहीं हुए तो धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ अमित श्रीवास्तव के साथ पहुंचे। उन्होंने गुटों में बंटकर सड़क पर धरना दे रहे, कांग्रेसी नेताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई हल नहीं निकला।जिसके बाद प्रशासन की ओर से हल्का बल प्रयोग भी किया गया। प्रशासन ने पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री के बड़े भाई गुड्डू गुप्ता और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लिया और बस से बिष्टुपुर थाना ले गई।