चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, खोला गया 1 फाटक, पदाधिकारियों को अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चांडिल डैम का 1 गेट आज रात में 10 बजे खोला गया है, वहीं कल सुबह 8 बजे 2 और गेट खोले जाने की सूचना है। जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर के बीडीओ व सीओ तथा मानगो सीओ को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। जिला उपायुक्त ने कहा कि आज रात में चांडिल डैम के 1 गेट खोले जाने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। हालांकि सुबह में 2 और गेट खोले जाने पर नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानगो, जेएनएसी के निचले इलाकों वाले क्षेत्र, भुइयांडीह व नदी किनारे के अन्य इलाकों में नदी का पानी घुसने की संभावना बनी रहेगी। जिला उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को पूरी टीम के साथ तैयार रहते हुए निचले इलाकों में माइकिंग कराने तथा आश्रय स्थलों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश दिये गए हैं। जन साधारण से अपील की गयी है कि नदी के निचले इलाकों में नहीं जाएं तथा सुरक्षित ऊंचे स्थानों में आश्रय लें। साथ ही जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें, ताकि जान माल की हानि नहीं हो।

आकस्मिक स्थिति में कॉल करें

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, विशेष पदाधिकारी- 8521658925

मानगो नगर निगम, कार्यपालक पदाधिकारी- 9572170182

अंचल अधिकारी, जमशेदपुर सदर- 9471728344

प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर- 8340363635

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम- 0657-2431002

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *