पत्नी की गला दबाकर हत्‍या, पति पुलिस हिरासत में

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बागबेड़ा के नया बस्ती में दो बच्चों के पिता ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुभाष राम द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। इससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अचेत महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बागबेड़ा के नया बस्ती रोड नंबर 2 निवासी सुभाष राम ने पत्नी सरिता देवी की हत्‍या गुस्‍से में आकर की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्‍सर विवाद होता रहता था। सुभाष राम मजदूरी करता था या कभी कभार इडली बेचकर परिवार का गुजारा करता था। बाढ़ के पानी में उसका भी घर डूब गया था। इसके बाद से घर में रोज खर्चे के लिए दंपति में विवाद होता था। जिससे गुस्‍से में आकर सुभाष राम ने पत्नी सरिता देवी की हत्या कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *