जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित समिति क्षेत्र अंतर्गत अनाधिकृत होर्डिंग के खिलाफ विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर के द्वारा अभियान चलाया गया, जिसमें न्यू ग्रेजुएट कॉलेज साकची के पास एक अनधिकृत होर्डिंग को जेसीबी के मदद से हटाया गया।

इसके साथ ही विशेष पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वैसे सभी विज्ञापनकर्ता जिन्होंने अनधिकृत होर्डिंग जमशेदपुर अधिसूचित समिति क्षेत्र अंतर्गत लगाया वो खुद से 24 घंटे में हटा ले अन्यथा उन होर्डिंग को हटाने में आने वाले व्यय की वसूली संबधित विज्ञापनकर्ता से किया जायेगा। इस अभियान में विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के साथ ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर, नगर प्रबंधक अनय राज, टाटा लैंड डिपार्टमेंट, व उड़नदस्ता दल शामिल थे।