मानगो : पैसे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंंचा, कांग्रेस व भाजयुमों समर्थकों के बीच झड़प, दोनों पक्ष से कई घायल

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : सोमवार को मानगो में कांग्रेस व भाजयुमों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामला मानगो पोस्ट ऑफिस रोड गौड़ बस्ती का है जहां कांग्रेस व भाजयुमों समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह के पक्ष से कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। काफी बकझक होने के बाद दोनाें पक्षों में हाथापाई होने लगी।

सुशील पांडेय ने बताया कि ईश्वर सिंह ने किसी काम को लेकर उनसे 17 लाख रुपया लिया था। डेढ़ साल में रुपए वापस किए। अभी 32 हजार बाकी हैं। उन्‍होनें बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति उनके घर रुपए लेने आया था। उन्होंने व्यक्ति से कहा कि ईश्वर सिंह से रुपए लेने हैं। जैसे ही ईश्वर रुपए दे देगा, वह उसको रुपए वापस कर देंगे। इस दौरान ईश्वर सिंह कई लोगों के साथ और बहस होने लगी। इसी बीच लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इधर ईश्वर सिंह का कहना है कि रुपयों के लेन देन की बात गलत है। सुशील पांडेय उससे रुपए लेकर लोगों को ब्याज में देता है। जिसका विरोध करने पर उसने हमला किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *