धनबाद के यूनियन क्लब में सम्मान समारोह का किया गया अयोजन
मिरर मीडिया : खेल दिवस के अवसर पर धनबाद के यूनियन क्लब में धनबाद जिला तीरंदाजी संघ द्वारा सोमवार को सम्मान समारोह का अयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेल में राज्य एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने वाला 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके बाद बारी बारी से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया विजय कुमार झा एवं किरण रानी ने समारोह का संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
सम्मान समारोह में क्रिकेटर अभिषेक मित्रा, हॉकी से अनीता सोय, तीरंदाजी में संजू कुमारी एवं हेमंत कुमार, निरंजन कुमार महतो एथलेटिक्स, गोवर्धन रजक पारा एथलेटिक्स, देबू दास पारा एथलेटिक्स, शक्ति मुखर्जी फुटबॉलर, पवन सिन्हा फुटबॉलर, अर्पिता कुमारी खो खो ,जोली सरकार एथलेटिक्स, अमृतपाल सिंह एथलेटिक्स, अमन पासवान एथलेटिक्स, श्याम नारायण गुप्ता वेटरन एथलेटिक्स, मोहम्मद आदिल तीरंदाजी, खुशी कुमारी तीरंदाजी, कैस्ट्रो राय मास्टर एथलेटिक्स, किरण रानी नायक सीनियर एथलेटिक्स को सम्मानित किया गया।
समारोह को सफल बनाने के लिए जुबेर आलम, तारक दास, पी एन बनर्जी, सुजाता ठाकुर संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।