जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा स्थित क्रॉस रोड-21 में खाली घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां बदमाशों ने रितेश कुमार झा के घर को निशाना बनाया है। मामले का खुलासा शनिवार को हुआ। जब स्थानीय लोगों की नजर घर पर पड़ी। इसके बाद देखा तो अंदर का सामान बिखरा था। इसकी सूचना पीड़ित गृह स्वामी को दी। पीड़ित के रिश्तेदार के देहांत होने पर शुक्रवार की सुबह पूरे परिवार के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गांव जाने के लिए निकले थे। मिली जानकारी के मुताबिक रितेश कुमार झा टाटा स्टील कर्मचारी है और उनके घर से 3-4 लाख नकद और करीब 4 लाख के गहने की चोरी हुई है। घर में चोरी की सूचना पर रितेश ने अपने भाई विजय झा को सूचना दी। वे भाई के घर पर पहुंचे और घटना की सूचना सिदगोड़ा थाना पुलिस को दिया। विजय कुमार झा की शिकायत पर सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चोरी : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े

Leave a comment