Homeराज्यJamshedpur Newsलौहनगरी में गणपति बप्‍पा मोरया की गूंज, घरों व पंंडालों में पधारे...

लौहनगरी में गणपति बप्‍पा मोरया की गूंज, घरों व पंंडालों में पधारे गजानन जी

जमशेदपुर : देश भर में आज गणेशोत्सव की धूम है। लौहनगरी में भी बप्पा का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रथम पूज्‍य भगवान गणेश की पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शहर में कई जगहों पर बड़े-बड़े पंडाल सजाये गये हैं और श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गयी है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष भव्य रूप से कई जगहों पर छोटे-बड़े पंडाल बनाये गये। वहीं कई गली-मोहल्‍लों में आकर्षक पंंडाल लोगों का मन मोह रहे है।

बच्‍चें बड़े सभी उत्‍साह में मगन इन पंडालों की ओर रूख कर रहें है। कई घरों में भी लोगों ने गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की है। इन पंडालों और घरों में लोगों ने पूरे विधि-विधान से गजानन की पूजा की। इस दौरान पूरा शहर गणपति बप्‍पा मोरया के नारे से गूंज उठा।

छोटा गोविंदपुर के गांधीनगर में भी भव्य पंडाल लगाया गया है। इसको आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा कदमा, मानगो, आदित्‍यपुर, सोनारी में भी धूमधाम से गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर उत्सव मनाया जा रहा है।

Most Popular