मिरर मीडिया : झारखंड में अब विवादित बयान देने वालों में बसंत सोरेन का नाम काफ़ी प्रचलित हो रहा है। आपको बता दे कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने पिछले कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे। वहीं इस दफ़ा भी बसंत सोरेन ने मजाकिया अंदाज में ही पर विवादित बयान दे दिया।
दरअसल मीडिया के सवालों में जवाब देते हुए
बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में बीच में हलचल थी पर अभी चीजें शांत हैं। वहीं इसी बीच सवाल पूछे जाने पर कि उसी हलचल के बीच आप दिल्ली चले गए थे का जवाब देते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि दरअसल मेरे अंडर गारमेंट्स कम हो गए थे, उसे खरीदने हम दिल्ली चले गए थे। उन्होंने कहा कि वे अंडर गारमेंट्स दिल्ली से लाते हैं।