कई दुकानदारों पर जेएनएसी की कार्रवाई, वसूला जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र में आज प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया गया। वहीं ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की गयी। इस दौरान कई दुकानदार सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए और कई दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस भी नहीं थे। उन सभी पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगया गया। जेएनएसी के उड़नदस्ता दल के द्वारा काशीडीह, साकची, कदमा, सोनारी समेत विभिन्न जगहों पर प्लास्टिक, ट्रेड लाइसेंस व भवन निर्माण सामग्री सड़क पर रखने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए कुल 7700 रुपए जुर्माना राशि वसूल किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने वाले जे यादव से 500 रुपये व शंकर कुमार 300 रुपये वसूला गया। ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर बासुदेव ठाकुर, पी मैती, आर के रणपारा, जी लक्ष्मी, कमल इंजिनियरिंग, हरियाणा मिठाई हार्डवेयर कलेक्शन से कुल 4900 रुपये मनोज कुमार काशीडीह से भवन सामग्री सड़क पर रखने के एवज में 2000 का जुर्माना राशि वसूल किया गया।
उड़नदस्ता दल में राज कुमार मंडल प्रकाश भगत विनोद तिवारी कृष्णा राम गणेश राम शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *