जमशेदपुर : शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले अशोक चौधरी के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुस गया और लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर लिया। चोरी की घटना को तब अंजाम दिया गया जब घर में कोई नहीं था। आज सुबह लोगों को घर में चोरी का पता चला। जिसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस पहुंचकर जांच की। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वापस लौटे ताे देखा कि घर के अंदर सभी समान बिखड़ा हुआ था। सभी गहने आभूषण ,कीमती साड़ी और सब समान गायब था। जिसके बाद सीतारामडेरा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल का चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी और जेवरात समेट ले गए

Leave a comment