दुर्गा पूजा को लेकर शहर में विशेष सफाई अभियान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी सफाई सुपरवाइजर तथा नोडल को प्रतिदिन साफ-सफाई से संबंधित रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मानगो नगर निगम द्वारा सभी चौक चौराहों, गली मोहल्लों की नालियों की सफाई, झाडू, ब्लीचिंग का छिड़काव का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है।

प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मियों को तथा अभियंताओं को साफ सफाई कार्यो का मुआयना कर शहर को साफ करने का निर्देश दिया गया है। सभी सफाई संवेदको को पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी लगाते हुए साफ-सफाई कार्यो को पूरा करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन मार्ग पर ईटा, बालू, चिप्स आदि को हटाने का निर्देश दिया गया।साथ ही शहर में फॉगिंग भी कराया जा रहा है।

Advertisement

इसके साथ ही पेड़ों की कमजोर तथा सड़ चुकी डालियों की कटाई भी कराई गयी, जिनसे दुर्घटनाएं होने की संभावना हो सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *