गांधी जयंती पर पेंटिग प्रतियोगिता में लीजिए हिस्सा, जीतिए पुरस्कार, जानें अप्लाई का तरीका

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जिला परिवहन कार्यालय द्वारा महात्मा गांधी की जयंती(02 अक्टूबर) के अवसर पर जिला स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय 1. ‘फैशन के स्वैग में सड़क सुरक्षा की अवहेलना की करता युवावर्ग’ 2. ‘दैनिक गतिविधियों के बीच सड़क सुरक्षा’ है। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2500रू, द्वितीय 1500रू तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 1000 रू का नगद इनाम दिया जाएगा। इच्छुक भागीदार अपनी प्रविष्टी किसी एक विषय पर बनाकर roadsafety.jamshedpur@gmail.com पर भेज सकते हैं।

प्रतिभागियो के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  • पेंटिग आवेदक की मूल कृति हो।
  • पेंटिंग A4 या A3 साइज के पेपर में बनायें।
  • पेंटिंग के नीचे अपना नाम लिखकर भेजें।
  • पेंटिंग की अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीर स्कैन कर भेजें।
  • पेंटिंग ईमेल करते समय अपना नाम और फोन नंबर लिखकर अवश्य भेजें।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *