तेलीपाड़ा से सिमलडीह तक की जा रही सड़क निर्माण का स्थानीय ने किया विरोध : रोड के साथ नाली के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

mirrormedia
4 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद तेली पाड़ा रोड सिमलडीह के स्थानीय लोग ने नगर निगम की ओर से रोड निर्माण को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। स्थानीय लोग ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर निगम की ओर से रोड पास की गई है जिसमें इस रोड में नाली निर्माण नहीं की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश इसी मामले को लेकर आज रोड निर्माण की काम को बंद करा दिया गया है तथा सभी लोग एकत्रित होकर स्थानीय पार्षद प्रियरंजन सिंह तथा नगर निगम के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन।

वह सिमलडीह के स्थानीय लोग ने मीडिया को बताया कि वार्ड संख्या 25 के यह रोड तेलीपाड़ा से लेकर सिमलडीह तक नगर निगम की ओर से रोड को निर्माण की जा रही है लेकिन नाली की निर्माण नहीं कर रहे हैं इसके वजह से नाली की पानी रोड पर जमा हो जा रहे हैं इसलिए नगर निगम तथा स्थानीय पार्षद प्रियरंजन से इस मामले को लेकर शिकायत की थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कोई भी पहल नहीं की और रोड निर्माण की गति काफी तेज से प्रारंभ होने लगी जिसके वजह से सभी लोग एकत्रित होकर आज रोड निर्माण की काम को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है जब तक नाली का निर्माण ना हो जाए तब तक रोड किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा। नगर निगम की रोड में भी लो क्वालिटी की रोड बनाई जा रही है इसका भी हम सब विरोध कर रहे हैं जबकि रोड 30 फीट चौड़ी निर्माण की बात हुई थी लेकिन संवेदक के द्वारा 18 फीट की ही रोड निर्माण कर रहे हैं।

नगर निगम रोड की निर्माण संवेदक ने मीडिया को बताया कि यह रोड हीरापुर से लेकर तेलीपाड़ा होते हुए सिमलडीह तक करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण की जा रही है और इस रोड में कहीं भी किसी भी नाली का निर्माण का जिक्र नहीं है इसलिए नाली का निर्माण संवेदक की ओर से नहीं की जा रही है जबकि स्थानीय लोग को कहना है की नाली का निर्माण कराया जाए तो इस मामले को लेकर मैंने नगर निगम में इनकी शिकायत करने के लिए स्थानीय लोगों कहा है। रोड निर्माण की मटेरियल तो लेकर चुप शिकायत है वाह जांच करवा ले खुद पता चल जाएगा कि निर्माण की क्वालिटी कैसी है।

वहीं नगर निगम की जेई ने मीडिया को बताया कि यह रोड पहले से टेंडर हो चुकी थी जिसमें नाली का जिक्र नहीं थी लेकिन यहां के स्थानीय लोगों की शिकायत कर नगर निगम को नाली की प्रारूप सौंपी थी जिसके बाद नाली की भी प्रक्रिया रोड के बाद निर्माण किया जाना था लेकिन यहां के स्थानीय लोग मानने के लिए तैयार ही नहीं हुए इसके वजह से आज रोड निर्माण की काम कोई लोगों ने ठप करा दिया है और इन लोगों के द्वारा काम रोके जाने की रिपोर्ट नगर निगम को की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *