मिरर मीडिया : दुर्गोत्सव का उत्साह चरम पर है। मां के दरबार के पट खुल चुके हैं। षष्ठी की शाम से पूजा पंडालों में रौनक बढ़ गई है। आज अष्टमी है और आज शाम से पूजा पंडालों से लेकर सड़कों तक भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। उत्साह की इस बेला में मौसम के रंग बदलने का खतरा भी बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर को जन्म देनेवाला है। खाड़ी के लो प्रेशर से तीन से पांच अक्टूबर तक झारखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। तीन और चार अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है।
बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से होकर इसके खाड़ी के उत्तर पूर्वी और पूर्व मध्य भाग में सक्रिय होने से तीन अक्टूबर को उत्तरी, मध्य और दक्षिण पूर्वी भाग व चार को पश्चिमी और मध्य भाग में भारी बारिश का अलर्ट है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिखेगा। इससे पहले दो अक्टूबर से मौसम बदलने की चेतावनी जारी हुई थी।
चार और पांच को धनबाद में बारिश बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बनने वाले लो प्रेशर से चार और पांच अक्टूबर को धनबाद में बारिश हो सकती है। चार को महानवमी और पांच को विजयदशमी है। इन दोनों दिनों में धनबाद में पूरे दिन बादल छाए रहने और रुक रुक कर बारिश की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात का भी खतरा हो सकता है।
मानसून विभाग के अनुसार लो प्रेशर के मौजूद बादल जितने ताकतवर होंगे, उतनी बरिश कराएंगे। बादल कमजोर रहे तो हल्की बारिश होगी।