दिव्यांगजनों के लिए लगा कैम्प, 115 की जांच, 1 नवम्बर तक इन जगहों पर लगेगा शिविर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जिला में प्रखण्ड स्तर पर 6 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक दिव्यांगता कैम्प का आयोजन किया जा रहा। दिव्यांगता शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कैम्प में आज मनोचिकित्सा के 24, हड्डी रोग के 65 तथा नेत्र रोग के 26, कुल 115 दिव्यांजनों का जांच किया गया। सभी को एक सप्ताह बाद सीएचसी से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने शिविर का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 8 अक्टूबर को पटमदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इन जगहों पर लगेगा शिविर

08.10.2022- सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, पटमदा

10.10.2022- सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, घाटशिला

11.10.2022- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बोडाम द्वारा निर्धारित स्थल पर

13.10.2022- सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, मुसाबनी

15.10.2022- सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, धालभूमगढ़

17.10.2022- सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, डुमरिया

19.10.2022 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, चाकुलिया

21.10.2022 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, बहरागोड़ा

23.10.2022 प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गुड़ाबांदा द्वारा निर्धारित स्थल पर

25.10.2022 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, जमशेदपुर (बागबेड़ा)

27.10.2022 मानगो

29.10.2022 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र, धातकीडीह

01.11.2022 सदर अस्पताल, जमशेदपुर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *