छठ की तैयारी को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, घाटों का भ्रमण कर समस्याओं का करेंगें समाधान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : दुर्गापूजा संपन्‍न होने के बाद अब दीपावली, छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। छठ की तैयारी को लेकर भाजमो कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सरयू राय ने बारीडीह कार्यालय में बैठक की। जिसमें विधायक ने सभी छठ घाटों को जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को के साथ समन्वय स्थापित कर दुरुस्त करने की बात कही। छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा के लिए खतरनाक किनारों में बैरिकेडिंग, लाइट, पेयजल, पूजन सामग्री की व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के अन्य कार्यों की तैयारी करने की बात कही। सभी मंडलों के अंतर्गत घाटों में सेवा शिविर लगाया जाएगा और शिविर के माध्यम से बिस्कुट, चाय, पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए भाजमो कार्यकर्ता मंडल स्तर पर छठ घाटों का भ्रमण कर समस्याओं को चिह्नित कर समाधान करेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया। बैठक में भाजमो प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव आचार्य, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, जिला मंत्री राजेश कुमार, विकास गुप्ता, पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह, मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण, कैलाश झा, शंकर कर्मकार, विनोद राय, महेश तिवारी, विनोद यादव, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना व अन्य भाजमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *