मिरर मीडिया : झारखंड में राज्य कर्मचारियों के लिए बढ़ी खुसखबरी है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद अब झारखंड सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस वृद्धि को 1 जुलाई 2022 से प्रभावी किया जाएगा। माना जा रहा है कि बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को अक्टूबर 2022 की सैलरी में मिलेगा। इस हिसाब से तीन महीने का महंगाई भत्ता भी कर्मचारियों को मिलने की संभावना है।
लिहाजा इस फैसले से 1.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर फायदा होगा। इस फैसले के साथ ही राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले झारखंड सरकार की तरफ से अप्रैल 2022 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था।