मिरर मीडिया रांची : सुखदेव नगर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिला शामिल है। इनके पास ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्त में आई एक महिला ज्योति शुक्ला पूर्व में मॉडल थी। लेकिन फिर नशे का कारोबार करने लगी।

इससे पहले भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही मॉडल की मां मोनी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 36 ग्राम ब्राउन शुगर और 2.90 लाख रुपए बरामद किए गए है।