सावन में श्री कोटेश्वर बाबा शिव मंदिर में चढ़ाया गया भोग, गिरी परिवार ने किया महाप्रसाद का आयोजन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : टूईलाड़ूंगरी कोटेश्वर बाबा शिव मंदिर में समाजसेवी राजू गिरी और संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर संजय गिरी, डॉ दीपा गिरी, प्रशांत गिरी और पूरे परिवार की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सावन के महीने में पूजा अर्चना और आरती के बाद भगवान भोले शंकर को भोग चढ़ाया गया। इसके बाद भक्तों ने भोग ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील सिंह, राजीव रंजन, सतनाम सिंह, दिनेश कुमार, समाजसेवी राजकुमार सिंह, लकी लखी गौड, जय प्रकाश राय, संजीव भारद्वाज रिंटू , अभिषेक गौतम, जिंदल स्टील प्लांट के डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *