राज्य में 2.36 करोड़ जानवर झारखंड
मिरर मीडिया : झारखंड के किसानों और पशुपालकों को अपने पशु के इलाज के लिए अब पशु को लेकर कहीं भटकने की जरुरत नहीं है क्यूंकि अब एम्बुलेंस उनके द्वार आकर इलाज की जरूरतों के साथ इलाज करेगी। दरअसल झारखंड की हेमंत सरकार एंबुलेंस के जरिये राज्य के पशुओं का इलाज करेगी। सूत्रों कि माने तो एम्बुलेंस को लेकर कृषि और सहकारिता विभाग की तरफ से 236 एंबुलेंस खरीदे जा रहे हैं।
एंबुलेंस में पारा वेटनरियन रखे जायेंगे। उनको जानवरों के प्राथमिक इलाज की जानकारी दी जायेगी। पशुपालकों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए एक टोल फ्री नंबर दिया जायेगा। टोल फ्री नंबर पर फोन कर पशुपालक एंबुलेंस बुला सकते हैं। प्राथमिक इलाज पारा वेट उपलब्ध करा देंगे।
गौरतलब है कि चयनित एजेंसी के द्वारा एंबुलेंस का संचालन किया जायेगा। केंद्र सरकार प्रति एक लाख जानवर पर एक मोबाइल एंबुलेंस दे रही है। राज्य में 2.36 करोड़ जानवर झारखंड में हैं। राज्य सरकार ने एंबुलेंस खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 30 एंबुलेंस खरीदे जायेंगे।

