डीसी ऑफिस के सामने भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, कब्रिस्तान में अवैध घेराबंदी का विरोध, कार्यकर्ता व पुलिस के बीच धक्का मुक्की

Manju
By Manju
1 Min Read

 जमशेदपुर : सोमवार को डीसी ऑफिस के सामने भाजयुमो ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कब्रिस्तान में अवैध घेराबंदी के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि साकची कब्रिस्तान परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसे अवैध करार देते हुए भाजपा इसका विरोध कर रही है। वहीं कब्रिस्तान प्रबंधन का कहना है कि यह निर्माण पुराने निर्माण को तोड़कर किया जा रहा है इसलिए यह अवैध नही है। जिसे लेकर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आज भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। जिससे मुख्य सड़क जाम हो गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रहा। मौके पर गहमा गहमी को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई। भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का मुक्की की नौबत भी आ गई। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ता अब भी अपनी मांगों पर अड़े है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *