मिरर मीडिया : कोडरमा गया रेलमार्ग पर मालगाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने की वजह से उस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। वहीं हावड़ा से धनबाद होकर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें आज प्रभावित हैं। लिहाज़ा इसका प्रभाव झारखंड के ज्यादातर क्षेत्रों पर पड़ा है। आपको बता दें कि 26 अक्टूबर को रांची से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और रांची इस्लामपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग पर बरकाकाना समेत दूसरे स्टेशनों से चलेंगी। वहीं ट्रेनों के रूट बदलने से बोकारो और गोमो नहीं आएंगी।
परिवर्तित मार्ग
26 अक्टूबर को 12817 हटिया-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, गोमो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी व बरकाकाना होकर चलेगी ।
26 अक्टूबर को 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रांची, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची व टोरी होकर चलेगी।
26 अक्टूबर को 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग हटिया, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हटिया, मूरी, बरकाकाना होकर चलेगी।