मिरर मीडिया : झरिया सेल टासरा प्रबंधन द्वारा टासरा ओपन प्रोजेक्ट में हैवी ब्लास्टिंग और अवैध खनन से प्रोजेक्ट से सटे टासरा बस्ती के जमीनों पर पडी दरार एवं भू- धंसान से ग्रामीणों में दहशत और सेल प्रबंधन, देवप्रभा आउटसोर्सिंग, ब्लास्टिंग इंचार्ज के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सेल टासरा प्रबंधन नियम कानून का उल्लंघन कर प्रोजेक्ट चला रही है। अधिक उत्पादन के लिए अधिक बारूद का उपयोग नियम विरुद्ध जाकर कर रही है और इस हैवी ब्लास्टिंग के कारण प्रोजेक्ट से सटे इलाके में दरार एवं भू- धंसान की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों के जान-माल की क्षति कभी भी हो सकती है।

