मिरर मीडिया : शनिवार को डहरे टुसु परब में सरायढेला से 50 से अधिक टुसु के नेतृत्व में शोभायात्रा निकली। हाथ में तिरंगा लिए लोग झूमते नजर आए। महिलाएं, बच्चे, युवतियां, यहां तक की किन्नर भी टुसु गीत पर नृत्य कर रहे थे।
डहरे टुसु परब पर शोभायात्रा रणधीर वर्मा चौक, आंबेडकर चौक, राजू यादव चौक, पूजा टाकीज, सिटी सेंटर चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। शोभायात्रा अनुशासित, यादगार, आनंदमय बनाने के लिए झारखंड मूल वासियों को अपने आदि कुड़माली संस्कृति को दुनिया के सामने रखने और अपनी संस्कृति पर गौरवान्वित होने के लिए आयोजित की गई। इस दौरान काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु जगह जगह ट्रैफिक पुलीस मुस्तैद दिखे।

एक तरफ टुसू परब मनाने की उत्साह और उमंग थी तो दूसरी तरफ ट्रैफिक जवान जाम को हटाने में व्यस्त दिखे ट्रैफिक डीएसपी भी इस दौरान खुद मोर्चा संभाले हुए थे।