मिस इंडिया यूनिवर्स रही परी उर्फ़ प्रियंका पासवान के ससुराल वाले लगा रहे पॉर्न वीडियो में काम करने का आरोप,परी बता रही आरोप बेबुनियाद
प्रियंका पासवान ने दी सफाई कहा-दहेज मागने का केस करने पर बदनाम करने को लेकर ससुराल वाले कह रहे यह बात
मिरर मीडिया : शिल्पा शेट्टी के पति राज़ कुंद्रा का पॉर्न वीडियो फ़िल्म बनाने का मामला अब झारखंड के धनबाद से जुड़ चूका है। जी हाँ चौँकिये मत! दरअसल इस हाई प्रोफाइल केस का तार मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 रही परी उर्फ प्रियंका पासवान से जुड़ा हुआ एक मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पासवान उर्फ़ परी की शादी मई 2021 में कतरास थाना क्षेत्र के नीरज कुमार से हुई थी। दोनो की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दीन नहीं टिक पाया और चंद महीने में ही दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। जानकारी के मुताबिक परी पासवान ने कतरास थाना में दहेज मागने का केस दर्ज करवा कर अपने पति को जेल भिजवा दिया है। परी उर्फ प्रियंका मूलतः गुमला जिला की रहने वाली है। जिसे लेकर परी के ससुराल वाले अपने बहु पर गम्भीर आरोप लगाए है।
इस बाबत ससुराल पक्ष का कहना है कि वह राज कुंद्रा की पॉर्न फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही है। यह बात पता चला तो शादी से इनकार कर दिया था। लेकिन डरा धमका कर उसके बेटे से शादी जबरन कर ली।
इधर इस पूरे प्रकरण पर कतरास लिलोरी स्थान मंदिर मे स्थित लक्ष्मण धर्मशाला में प्रियंका पासवान उर्फ परी पासवान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि उनके पति के परिजनों के द्वारा दुर्गा कॉलोनी में शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर उनके मानहानि को ठेस पहुंचाया गया है। प्रेसवार्ता में उनके पति के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उनकी एक बेटी भी थी जिसकी जानकारी उनके पति और उनके परिजनों को नहीं थी जो कि सरासर गलत है शादी से पहले मेरे पति मेरे घर आते थे और मेरी बच्ची के साथ खेलते थे जिसका फोटो और वीडियो मेरे पास मौजूद है। साथ ही मेरे पति के परिजनों द्वारा प्रेस वार्ता में बताया कि मैंने पहले भी शादी की है तो मैंने मैं बस इस मामले में बताना चाहती हूँ कि डाइवोर्स लेने के बाद ही मैंने दूसरी शादी की।
और जहां तक राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में पोर्न मूवी का सवाल है तो मैं एक मॉडल हूं और मॉडल होने के नाते मैं वहां काम खोजने गई थी। मेरा पोर्न वीडियो बनाया गया था जिसकी जानकारी उसे दूसरे से पता चला। यह बात अपने पति को भी बताए थे।अब जब दहेज मागने का केस ससुराल वाले पर किये है तो मुझे पॉर्न वीडियो में काम करते है कह बदनाम किया जा रहा है। जबकि वह खुद एक पीड़ित है। वह इसको लेकर मुम्बई में केस की है। इसे लेकर आलिसा खान तथा मोनू खान पर मुम्बई के मालयनी थाने में केस की थी जिसमे दोनों गिरफ्तार भी हुए थे। फिलहाल वे लोग जमानत पर बाहर है।
ये लोग जहां मुझे कोल्ड ड्रिंक्स में नशा खिलाकर मेरे साथ गलत वीडियो बनाया गया। जब इसकी मुझे जानकारी हुई तो मैंने मुंबई पुलिस में जाकर इसके बारे में केस भी किया है, जिसका कॉपी मेरे पास मौजूद है। हालांकि दहेज मामले में आरोप प्रत्यारोप होने की बात सामने आने पर मायानगरी मुंबई की काली सच्चाई सामने आ गई है। खुद को पीड़िता बताने वाली मिस इंडिया यूनिवर्स कितना सच कितना झूठ बोल रही यह तो पुलिस जांच से खुलासा हो सकेगा।