जेल में बंद ढुल्लु महतो से मिलने पहुंचे पुरुलिया सांसद : कहा झारखंड की हेमंत सरकार पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो सोमवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचे जहां उन्होंने धनबाद जेल में विचाराधीन भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद ने बताया कि विधायक ढुल्लु महतो उनके पुराने मित्र हैं और भाजपा के कार्यकर्ता भी है उन्होंने इसे मित्रवत मुलाकात बताया।

वहीं आगे उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है जिस तरह से बंगाल में अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार निर्णय लेती है झारखंड में भी वही हो रहा है।

जबकि राहुल गांधी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा को छोड़े और कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरू करें।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *