मिरर मीडिया : वेतनमान के साथ सेवा स्थायीकरण लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री नीरज सिंह ने 3 फरवरी को प्रधानमंत्री के नाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पूर्व महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद एवं अमित कुमार शामिल थे। वहीं उन्होंने अपने स्तर से सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि इस सन्दर्भ में 2 फरवरी को मनरेगा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पूरे भारत के मनरेगा कर्मी जंतर मंतर दिल्ली पर धरना दिया गया था।