ससुराल में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर चोट के निशान 

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत क्षेत्र के एलआईजी फ्लैट में ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत पर मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल के लोगों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर पुत्र के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला शुक्रवार का है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक निखिल रॉय अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गए थे। जिसके बाद उनके मौत की खबर उनके घर तक पहुंची। सूचना पाकर निखिल की मां एमजीएम अस्पताल पहुंची। मृतक युवक की मां ने बताया कि निखिल ने कदमा निवासी हनी सिंह से 2017 में भागकर प्रेम विवाह किया था। निखिल काफी शराब का सेवन करता था इससे तंग आकर उसकी पत्नी गुरुवार को मायके चली गई थी। वह बीती रात पत्नी को लाने ससुराल गया था वहां रात को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। ससुराल वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात भर उसे थाने में रखा। आज सुबह थाना से छूटने के बाद वह फिर से अपने ससुराल चला गया था जहां ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना में निखिल के साले विक्की और सन्नी भी घायल हो गए। निखिल पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। वहीं मृतक युवक के ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी में लगातार लड़ाई झगड़ा होते रहता था। गुस्से में आकर उसने खुद से धारदार हथियार से वार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *