मिरर मीडिया : इस वर्ष झारखंड में मानसून अच्छी रही। सूत्रों की माने तो बीते नौ वर्षो का रिकॉर्ड, धनबाद के इस वर्ष के मानसून ने तोड़ दिया है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने धनबाद सहित जामताड़ा , देवघर , दुमका, पाकुड़ , गोड्डा और साहिबगंज जिले में सितंबर महीने में भी अच्छी बारिश होने की संभावनाए जाताई है।
जानकारी के अनुसार सितंबर के पहले हफ्ते की बात करें तो 2 से 4 सितंबर के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। माैसम विभाग ने 5 सितंबर को कई हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। 6 सितंबर को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। शहर का तापमान 36-37 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। अगले कई दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है।