प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले विक्रेताओं का वेंडर व ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : कार्यालय मानगो नगर निगम के टीम के द्वारा अतिक्रमण व प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस का जांच किया गया और ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया। सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल बालू, ईट आदि रखने वाले मालिकों से जुर्माना वसूलते हुए सामानों को अंदर करवाया गया। बिल्डिंग मैटेरियल को सड़क के किनारे रोड पर नहीं रखने की चेतावनी दी गई। मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया और 5 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया तथा प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं व ट्रेड लाइसेंस नहीं रखने वाले दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों से 19000 जुर्माना वसूला गया।
साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व प्लास्टिक के सामान में सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई। मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक व खुदरा विक्रेताओं को अपील किया गया कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें। बता दें कि इस संदर्भ में इस विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है और कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि अगर किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस व ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *