जनसेवकों का डीसी ऑफिस पर धरना, 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय के निकट धरना दिया। इस दौरना अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर प्रदर्शन किया गया। बता दें कि जनसेवक संघ 2012 में नियुक्त सभी जिले के जनसेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ देने, जनसेवक को तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200 रुपए करने, जनसेवक संवर्ग का पदनाम कृषि प्रसार पर्यवेक्षक या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करने समेत अन्य मांग कर रहे हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों के अनुसार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *