जमशेदपुर : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत 3R को लेकर उलीडीह में जागरूकता अभियान चलाया गया व कई कार्यक्रम किए गए। इस अभियान के तहत आम जनता, नागरिक अपने अनुपयोगी वस्तुएं जैसे किताब, कपड़े ,पुराने खिलौने, फर्नीचर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स के समान, अनुपयोगी प्लास्टिक सामग्री व जूते आदि को जमा करा सकते हैं जिसका पुनर्चक्रण व पुनर्निर्माण किया जा सके। उन सभी अनुपयोगी वस्तुएं जरूरतमंदों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है व उनके बीच वितरण किया जा सकता है। रिड्यूस, रियूज व रिसाइकिल (3R) सिद्धांत के आधार पर प्राप्त वस्तुओं में परिवर्तन कर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। आज के अभियान में नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे के द्वारा 3R के बारे में विस्तारपूर्वक लोगों को बताते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र एसेंसिव एजुकेयर प्रशिक्षण केंद्र के लाभुकों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। वस्तुओं को कलेक्ट करने के लिए नगर निगम अंतर्गत दो सेंटर बनाए गए हैं जिसमें स्किल डेवलपमेंट सेंटर पारडीह व पुराना कार्यालय मानगो नगर निगम में अनुपयोगी वस्तुओं को जमा करा सकते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया 3R से संबंधित कार्यक्रम 5 जुलाई तक लगातार नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। पुराने वस्त्रों को कलेक्ट कर के स्लम क्षेत्रों में वितरण का कार्य कल भी किया जाएगा।
‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’, 3R को लेकर उलीडीह में चलाया गया जागरूकता अभियान

Leave a comment