मिरर मीडिया : आज सिंदरी विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल अंतर्गत दलदली ग्राम में मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की चर्चा विस्तार से की एवं सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लाभार्थियों को बताने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल सिंदरी के लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुबोध सिंह, नवल सिंह चौधरी, संतलाल प्रमाणिक आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निताई रजवार सुनील सिंह चौधरी पार्थो रवानी उत्तम रवानी प्रयाग महतो राजकिशोर महतो अरविंद पाठक अजय गिरी मोहन कुंभकार मंटू रवानी बबलू गोराई सीसीर गोराई संगीत भट्टाचार्य सविता बनर्जी अनीमा सिंह फूलचंद महतो उज्जवल मंडल परेश कुमार सहित सैकड़ों लाभार्थी गण सम्मिलित हुए मंच का संचालन कार्यक्रम के प्रभारी कुमार महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुमार ने किया।