गोविंदपुर में युवक पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : गोविंदपुर में एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने शेषनागर के रहने वाले अश्विनी कुमार पर फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली युवक के हाथ में लगी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अश्विनी कुमार बुधवार को घर से निकला ही था कि पीछे से बदमाश आया और गोली मारकर फरार हो गया। उसके हाथ पर गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस टाटा मोटर्स पहुंची है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस पूरे मामले में सूरज यादव का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि सूरज यादव मनप्रीत सिंह का साथी है। कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज है। वह इसके पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। कोर्ट के बाहर फायरिंग के मामले में सूरज का नाम सामने आ चुका है। हालांकि वह घटना में अब तक फरार है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *