मिरर मीडिया : शुक्रवार सुबह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने से 13 लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें सांताक्रूज के वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।