सुखजिंदर सिंह रंधावा नहीं बल्कि चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए CM
मिरर मीडिया : सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, के नाम सीएम पद की हिट लिस्ट में थी जिसमें सबसे आगे बढ़कर सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम था पर काफ़ी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान कर दिया है। हरीश रावत ने अचानक चन्नी को विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया। चन्नी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर समेत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि दो उप – मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा भी जोरों से है और हो सकता है कि चन्नी के साथ दो उप-मुख्यमंत्री भी शपथ ले। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं जिसमें राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इस शपथ समारोह में अमरिंदर सिंह के आने पर सवालिया निशान खड़ा है।