आदित्यपुर के डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास, खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आदित्यपुर एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने रिवाल्वर से खुद को ही गोली मार ली। गोली मारने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह की है। आदित्यपुर में कई माह से अपने घर में रह रहे थे। अमित जमीन कारोबारी स्व. अरविंद सिंह के पुत्र हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *