भारतीय मूल के थर्मन षणमुगरत्नम बनेंगे सिंगपुर के नए राष्ट्रपति, हलीमा याकूब का लेंगे स्थान

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश : भारतीय मूल के थरमन षणमुगरत्नम सिंगापुर के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। वह सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपत लेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने चीनी मूल के दो अन्य दावेदारों को हराया है।
बता दें कि 2011 के बाद देश में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ है। षणमुगरत्नम 2011 से 2019 तक सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का स्थान लेंगे जिनका छह साल का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त होगा। हलीमा देश की आठवीं और पहली महिला राष्ट्रपति हैं। हलीमा वर्ष 2017 में निर्विरोध राष्ट्रपति चुनी गई थीं।
वहीं चुनाव विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि 66 वर्षीय षणमुगरत्नम को 70.4 प्रतिशत वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों एनजी कोक सोंग और टैन किन लियान को क्रमशः 157 प्रतिशत और 13.88 प्रतिशत मत मिले। प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर षणमुगरत्नम को बधाई दी।
इधर, षणमुगरत्नम ने समर्थन के लिए सिंगापुर की जनता का आभार जताया है। वह 2001 में राजनीति में शामिल हुए और दो दशकों से अधिक समय तक सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार को मत डाले गए। यह स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे पूरा हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *