ईद-मिलाद-उन-नबी: धूमधाम से निकाला गया जुलूस, सड़कों पर जनसैलाब, मुस्तैद रही पुलिस

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर में गुरुवार को ईद-मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान शहर में पुलिस भी जुलूस को लेकर मुस्तैद नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही। जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए साकची के आम बागान पहुंचा। इसके बाद धातकीडीह में जुलूस का समापन हुआ। यहां उलमा की तकरीर हुई। हर वर्ष पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर निकलने वाले इस विशाल जुलूस के अलावा और भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुलूस अमन और शांति का पैगाम देते हुए आगे बढ़ा। मान्यता है कि इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और उन्होने अल्लाह के संदेशो को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *