जमशेदपुर : परसुडीह में तेज़ रफ्तार कार एक्सयूवी 300 जेएच 054858 ने चार बाइक सवार को टक्कर मार दी है। जिसमें बाइक सवार घायल हो गए। जिसके बाद गुस्साएं लोगों का आक्रोश कार चालक पर फूट पड़ा। घटना लोको मोड़ के पास घटी। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवारों को हल्की चोटें आई है। कार चालक को गुस्साएं राहगीरों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जहां मौके पर पहुंची परसुडीह पुलिस ने चालक आदित्य को पड़कर अपने साथ ले गयी। बताया जा रहा है कि कार का रजिस्ट्रेशन किसी महिला के नाम से है।
परसुडीह : तेज़ रफ्तार कार ने 4 बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक पर फूटा आक्रोश

Leave a comment