मिरर मीडिया : दुर्गा पूजा का त्यौहार 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है और आज गुरुवार को पांचवी पूजा भी है। जबकि 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में झारखंड के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में 20 अक्टूबर यानी कल (षष्ठी) से दुर्गा पूजा की छुट्टियां दी जा रही है।
जबकि सरकारी स्कूलों की छुट्टी 21 अक्टूबर यानी शनिवार (महासप्तमी) से होगी। बता दें, निजी स्कूलों के बच्चों को 6 दिनों का और सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5 दिनों की छुट्टी मिल रही है। सभी स्कूलों में 25 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।