मिरर मीडिया : झारखंड में ठंड का असर अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जिसका असर सुबह-शाम देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी भी राज्य में ठंड के साथ बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। दुर्गा पूजा की दशमी यानी 24 अक्टूबर को आसमान साफ रहा लेकिन शाम में धनबाद में छिटपुट बूंदाबांदी भी देखी गई। राज्य की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अक्टूबर को वर्षा हो सकती है, और 26 अक्टूबर को भी बादल छाए रहेंगे।
जबकि 27 अक्टूबर को तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके बाद ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग कि माने तो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व व ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है जिससे 25 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और पूर्व एवं मध्य हिस्से में हो सकती है।