आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन का आगाज, पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ के लोकप्रिय नेता हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन का आगाज आज कर दिया गया है। ईचागढ़ विधानसभा के विधायक सबिता महतो व झारखंड सरकार का पुतला दहन गांव तामुलिया में किया गया। तामुलिया पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में विधायक सबिता महतो के द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करके निर्दोष समाजसेवी जनसेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो को जेल भेजने के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया। वहीं इस गिरफ्तारी के विरोध में टीकर गांव में जिला उपाध्यक्ष अजय साहू व पंचायत अध्यक्ष कार्तिक नापित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायिका सविता महतो पुतला फूंका गया। साथ मे निर्मल गोराई, निमाई गोप ,देबू गोराई आदि उपस्थित हुए।

वहीं इस अवसर पर पार्टी नेता अप्पू तिवारी ने कहा कि राजनीतिक अज्ञानता और विरासत में मिली गद्दी से अहंकार में ओत प्रोत होकर विरोधियों ने हरेलाल महतो की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनकी गिरफ्तारी करवाया हैं। ऐसी कायराना हरकत करने वाले नेता कभी राजनीतिक सफलता नहीं प्राप्त कर सकते हैं। जिनकी मानसिकता घृणित है, जिनकी सोच विचार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिनका अपना कोई जनाधार नहीं, अपने पिता के राजनीतिक विरासत पर काला दाग लगाने वाले व्यक्ति इस राज्य की नैया डुबोने का काम करते है। अप्पू ने कहा कि मुख्यमंत्री की नियत उनके विचार इस राज्य के जन भावनाओं के खिलाफ है। आजसू पार्टी ईचागढ़ के लोकप्रिय नेता हरे लाल महतो के जल्द से जल्द रिहाई की मांग करती है। ऐसा नहीं करने पर आज आंदोलन का आगाज हुआ है। जल्दी अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *