‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ का शुभारंभ, मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का किया प्रदर्शन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ में मातृ शक्ति ने अपनी कला के हुनर का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशांत सिंह ने किया। प्रदर्शनी का समापन रविवार 29 अक्टूबर को होगा। ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’ के पहले दिन कार्यक्रम की सफलता की अरदास के बाद निशांन सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए निशांन सिंह ने महिला समूह की खूब सराहना की। उन्होंने संदीप कौर और चरणजीत कौर द्वारा की गयी पहल को सकारात्मक सोच का नतीजा बताया। महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और जीविका के लिए कारगर साबित होगी। मुख्य आयोजनकर्ता संदीप कौर और चरणजीत कौर का कहना है कि महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने और उनके द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शनी सह विक्रय का लाभ मिल सके। महिलाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षित करना भी उनका उद्देश्य है, ताकि वे घरेलू कार्यों के अलावा भी वस्तुएं बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *