पाकिस्तान में 11 फरवरी को होगा आम चुनाव, सुप्रीम कोर्ट को किया गया सूचित, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

Anupam Kumar
1 Min Read

विदेश: पाकिस्तान में चुनाव को लेकर अब सारी अनिश्चितता खत्म हो गई है। देश के चुनाव निकाय ने आम चुनाव को लेकर डेट तय कर लिया है। पाकिस्तान में आम चुनाव 11 फरवरी को होने वाला है। देश के चुनाव निकाय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है।

जानकारी देते हुए पाकिस्तान चुनाव आयोग के वकील सजील स्वाति ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 29 जनवरी तक पूरी हो जाएगी, जिससे चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
सजील स्वाति ने कहा कि यह बात तब कही जब शीर्ष अदालत ने नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने के बाद 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई फिर से शुरू की।

वहीं न्यूज एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति अमीन-उद-दीन खान और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई की।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *