धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, स्वास्थ्य मंत्री व उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने किया नमन

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

मंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हम सबों के लिए देवता तुल्य है, जिनके अभूतपूर्व साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति दैवीय थी। उनके बलिदान के अमर इतिहास के बदौलत आज हम उन्हे नमन करते हैं और पूजते हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर कार्य करते हुए स्वस्थ और समृद्ध झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करता हूं। साथ ही राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं। राज्य प्रगति पथ पर निरंतर रहे ऐसी कामना है, जिला प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को और बेहतर तरीके से जिलेवासियों के बीच पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *