जमशेदपुर : गोवर्धन पूजा आज पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। घरों के आंगन में महिलाओं ने भगवान गोवर्धन की आकृति परंपरानुसार गाय के गोबर से तैयार करके पूजन किया। सुबह से ही घरों व मंदिरों में गोवर्धन पूजा की तैयारियां होने लगीं। गोवर्धन पूजा पर्व द्वापर युग की घटना से जुड़ी है। उस समय इंद्रदेव ने ब्रज में अतिवृष्टि करा दी। इससे लोग परेशान हो उठे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए गोवर्द्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया। ब्रज के सभी लोगों को उसी पर्वत के नीचे शरण दे दी। इसी घटना को स्मरण करते हुए दीपावली बाद गोवर्धन पूजा पर्व परंपरागत रूप से मनाया जाता है। घरों में महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
