35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में चले छापामारी अभियान के तहत बुधवार के दोपहर ढाई बजे बस्ती के पुराना मस्जिद के पास से ब्राउन शुगर किंगपिन डाली परवीन का पुत्र अमन खान को पकड़ा गया। जेल से छुटने के बाद डाली का बेटा अमन खान थाना में नही जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच में थाना प्रभारी राजन कुमार को गुप्त सूचना मिला। जिसके आधार पर पुलिस बल के द्वारा दोपहर में मुस्लिम बस्ती में छापामारी किया गया। पुलिस को देखते हुए एक युवक भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसको खदेड़कर पकड़ा। उसके पास 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उसने अपना नाम अमन खान बताया। उसका पिता कादिम खान वर्तमान समय में जेल में बंद है। वही मां डाली परवीन को उसके भाई के द्वारा गोली मारा गया। जिसके कारण उसका चिक्तिसा रांची के रिम्स में चल रहा है। वही पुलिस के द्वारा ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का यह नतीजा है जिसके कारण लगातार ब्राउन शुगर बेचने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *