मिरर मीडिया : झारखंड में थोक में IAS, IPS, का तबादला किया गया हैं। आपको बता दें कि धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह का तबादला करते हुए अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया हैं।

इसके अलावा अपर जिला दण्डाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद चंदन कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला परिषद गोड्डा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया हैं।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी बरही ( हज़ारीबाग ) श्री कुमार ताराचंद अपर जिला दण्डाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया हैं।

